खेरागढ़ तहसील गेट पर उबाल: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लगाकर लगाया जाम

डीसीपी व विधायक मौके पर, कार्रवाई का आश्वासन

खेरागढ़। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के कैथोली गांव निवासी युवक दीपक की मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में खेरागढ़ तहसील मुख्यालय गेट पर पहुंचकर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शन में महिलाओं की भी भारी भागीदारी रही। आक्रोशित लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार, 4 दिसंबर को उटगन नदी पुल के पास दीपक पर आधा दर्जन युवकों ने मिलकर हमला कर दिया था। लाठी-डंडों से की गई बेरहमी से पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। करीब डेढ़ माह तक चले इलाज के बाद दीपक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम के साथ-साथ गुस्से का माहौल बन गया।

मौत से आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं सीधे तहसील मुख्यालय गेट पर पहुंच गईं। उन्होंने ट्रैक्टर खड़े कर सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना के बाद पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद होते चले गए। धरनास्थल पर ?पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद? और ?आरोपियों को गिरफ्तार करो? जैसे नारे गूंजते रहे।

मामले में पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीमें लगातार दबिश देकर उनकी तलाश में जुटी हुई हैं