कोंडागांव,जगदलपुर, कांकेर कायस्थ समाज ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया भगवान चित्रगुप्त की पूजा*

कांकेर!अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के तत्वाधान में कोंडागांव, कांकेर और जगदलपुर में भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की और कलम दवात का पूजन किया।

पूजा कार्यक्रम के पश्चात, कायस्थ समाज के लोगों ने कलम दवात के साथ लिखने का कार्य शुरू किया। यह आयोजन कायस्थ समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें उन्होंने अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और कलम से लेखनी कार्य प्रारंभ किया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन कायस्थ समाज के लोगों को एकत्रित करने और उनके बीच एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।