समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि।

साजिद उस्मानी/फतेहपुर सीकरी। आज दिनांक 10 अक्टूबर को देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फतेहपुर सीकरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निर्वतमान प्रदेश सचिव राशिद हसन चिश्ती, पूर्व नगर अध्यक्ष रमजान उस्मानी, हाजी मंटू, आमीन कुरैशी, कादिर अब्बासी, शाकिर अब्बासी, डॉ. सुनील प्रजापति, अबरार अहमद, सलमान उस्मानी, फैजान अली, आसिफ कुरैशी सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग के हक की आवाज बुलंद की। उनके विचार आज भी समाजवाद की राह दिखाते हैं।