शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि पर हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन।

साजिद उस्मानी/फतेहपुर सीकरी।

शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि (विजयादशमी) पर माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने मां को विदाई दी। नम आंखों से भक्तों ने मइया की प्रतिमा का जल में विसर्जन कर उनके आशीर्वाद की कामना की।

सुहागिन महिलाओं ने परंपरा अनुसार माता के चरणों में सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की। वहीं गुरुवार को फतेहपुर सीकरी में भी धूमधाम से माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, जहां भक्तगण जयकारों के बीच मइया को विदाई देते नजर आए।

विजयादशमी का यह पर्व एक ओर जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा के विदा होने का भावुक क्षण भी लेकर आया।