लोको शेड, साबरमती द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान

लोको शेड, साबरमती द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के लोकोमोटिव शेड, साबरमती के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर रॉबिन हूड़ आर्मी (NGO) को विभिन्न उपयोगी वस्तुएँ जैसे कि पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के कपड़े, बच्चों के खिलौने तथा शैक्षणिक सामग्री दान स्वरूप प्रदान की गईं।

यह दान अभियान लोको शेड, साबरमती में उत्साहपूर्वक संचालित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मंडल यांत्रिक इंजीनियर द्वारा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि ?इस प्रकार के प्रयास जहाँ एक ओर जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, वहीं समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करते हैं। यह न केवल मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करता है, बल्कि कर्मचारियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रबल करता है।?

उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इस प्रकार की पहल में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया तथा इस तरह की सामाजिक गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखने पर बल दिया।

इस सहयोग से निश्चित रूप से समाज के कमजोर वर्ग को राहत पहुँचेगी और लोको शेड, साबरमती के कर्मचारियों की सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय भी मिलेगा। यह पहल 'रेलवे परिवार' की संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का प्रतीक है।