16-17 सितंबर की रात में 5 घंटे के लिए महेसाणा-हिम्मतनगर हाइवे पर रेलवे फाटक नं. 69 सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा

16-17 सितंबर की रात में 5 घंटे के लिए महेसाणा-हिम्मतनगर हाइवे पर रेलवे फाटक नं. 69 सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर महेसाणा-हिम्मतनगर हाईवे पर वसई स्थित रेलवे फाटक नं. 69 रेलवे ट्रेक की मशीन टेंपिंग कार्य हेतु 16-17 सितंबर 2025 की रात में 5 घंटे के लिए सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। जो इस प्रकार है

आंबलियासन-विजापुर रेलवे लाइन गेज परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत महेसाणा-हिम्मतनगर हाईवे पर वसई स्थित रेलवे फाटक नं. 69 पर ट्रेक की मशीन टेंपिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है।तदनुसार रेलवे फाटक नं. 69 दिनांक 16 सितंबर 2025 को रात्रि 23:30 बजे से 17 सितंबर 2025 को प्रात: 04:30 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।