नस...">

नस...">

नस...">

जन्मदिन पर पर्यावरण को समर्पित किया संदेश

विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, "एक पेड़ माँ के नाम" और "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत पहल

नसीराबाद उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बाघसुरी के राजस्व गांव बुधपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक मणिकांत के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन राजस्थान सरकार के "हरियालो राजस्थान" एवं केंद्र सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि जन्मदिन जैसे पावन अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित किया जा सकता है।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं स्कूल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में समर सिंह, महेंद्र सिंह मानव, शैतान सिंह, रफीक मोहम्मद, मोनिका, सरोज कुमारी, अशोक कुमार, शंकर लाल और हेमराज टॉक शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना था। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जाएगी और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में योगदान दिया जाएगा।