पालसधरी-खोपोली रेलखंड पर लोकल सेवाएं बहाल, अब सामान्य समय-सारिणी से चलेंगी ट्रेनें

पालसधरी-खोपोली रेलखंड पर लोकल सेवाएं बहाल, अब सामान्य समय-सारिणी से चलेंगी ट्रेनें

कार्य पूरा होने के बाद लोकल सेवा बहाल

मुंबई। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल ने पालसधरी-खोपोली रेलखंड पर यात्रियों को राहत दी है। इस रेलखंड पर तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य कर दी गई हैं। अब सभी लोकल ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी।

मध्य रेलवे के अनुसार सितंबर 2026 से प्रत्येक सप्ताह गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि 1:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक पालसधरी और खोपोली के बीच विशेष यातायात एवं विद्युत ब्लॉक लेकर कार्य कराया जा रहा था। यह कार्य 18-19 सितंबर की मध्यरात्रि से शुरू हुआ था।

कार्य के चलते खोपोली-करजत की रात 12:30 बजे चलने वाली लोकल रद्द की गई थी। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से रात 11:18 बजे रवाना होने वाली खोपोली लोकल को करजत तक ही संचालित किया जा रहा था।

अब कार्य पूरा होने के बाद दोनों लोकल सेवाएं अपने निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार फिर से चलने लगी हैं। मध्य रेलवे ने यात्रियों से इस बदलाव को ध्यान में रखने की अपील की है।