गांधीधाम की जगह गोपालपुर में रुकेंगी सात जोड़ी ट्रेनें, 19 सितंबर से लागू होगा नया ठहराव

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे ने भुज से आने-जाने वाली सात जोड़ी ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। रेलवे ने इन ट्रेनों को गांधीधाम केबिन?गोपालपुर?भुज मार्ग से संचालित करने की मंजूरी दी है। इसके तहत अब इन ट्रेनों का ठहराव गांधीधाम स्टेशन के बजाय गोपालपुर स्टेशन पर होगा।

नया ठहराव 19 सितंबर 2026 से अलग-अलग ट्रेनों के लिए प्रभावी होगा। गोपालपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक ट्रेन को निर्धारित समय के अनुसार ठहराव दिया गया है।

इन सात जोड़ी ट्रेनों का बदलेगा ठहराव

20907/20908 दादर?भुज?दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ? 19 सितंबर से गोपालपुर में ठहराव।

12959/12960 बांद्रा टर्मिनस?भुज?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ? 19 सितंबर से।

22903/22904 बांद्रा टर्मिनस?भुज?बांद्रा टर्मिनस वातानुकूलित एक्सप्रेस ? 20 और 21 सितंबर से।

12965/12966 बांद्रा टर्मिनस?भुज?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ? 22 और 25 सितंबर से।

11091/11092 भुज?पुणे?भुज एक्सप्रेस ? 21 और 23 सितंबर से।

22829/22830 भुज?शालीमार?भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस ? 19 और 22 सितंबर से।

94801/94802 अहमदाबाद?भुज?अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल ? 19 और 20 सितंबर से।

गोपालपुर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव 5 से 15 मिनट के बीच निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही परिचालन में बदलाव के कारण कुछ अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित समय, ठहराव और परिचालन संबंधी जानकारी जरूर जांच लें। इससे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने और यात्रा की योजना बनाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।