पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

अहमदाबाद मंडल से चलने वाली ट्रेनों का नवंबर तक होगा संचालन, बढ़ी यात्रियों की सुविधा

अहमदाबाद। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद मंडल से संचालित होने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इससे विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और त्योहारी एवं आगामी यात्रा सीजन में राहत मिलने की उम्मीद है।

पश्चिम रेलवे के अनुसार अहमदाबाद मंगलुरु स्पेशल ट्रेन संख्या 09424 के फेरे 4 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक तथा मंगलुरु अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन संख्या 09423 के फेरे 5 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

इसी तरह गांधीधाम?भागलपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 09451 का संचालन 4 सितंबर से 27 नवंबर तक तथा भागलपुर गांधीधाम स्पेशल ट्रेन संख्या 09452 का संचालन 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

वहीं साबरमती हरिद्वार स्पेशल ट्रेन संख्या 09425 के फेरे 19 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक और हरिद्वार साबरमती स्पेशल ट्रेन संख्या 09426 के फेरे 20 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं।

साबरमती?हरिद्वार स्पेशल में रहेगा बदला हुआ रैक:

19 अक्टूबर 2026 से ट्रेन संख्या 09425 अमृत भारत रैक के स्थान पर आईसीएफ रैक से संचालित होगी। इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

1 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

इन विस्तारित फेरों की बुकिंग 1 सितंबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को समय, ठहराव और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी रेलवे की पूछताछ सेवा के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी।

तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और लंबी दूरी की यात्रा के लिए सीट उपलब्धता में भी राहत मिलने की उम्मीद है।