जन्माष्टमी पर यात्रियों को राहत, गांधीनगर कैपिटल–द्वारका के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

जन्माष्टमी पर यात्रियों को राहत, गांधीनगर कैपिटल?द्वारका के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

3, 4 और 5 सितंबर को दोनों दिशाओं में कुल छह फेरे लगाएगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद। जन्माष्टमी पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने गांधीनगर कैपिटल और द्वारका के बीच जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह अनारक्षित विशेष ट्रेन 3, 4 और 5 सितंबर 2026 को दोनों दिशाओं में संचालित होगी। ट्रेन के संचालन से जन्माष्टमी पर द्वारका जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।

ट्रेन संख्या 09521 गांधीनगर कैपिटल?द्वारका स्पेशल गांधीनगर कैपिटल से रात 8 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:50 बजे द्वारका पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09522 द्वारका?गांधीनगर कैपिटल स्पेशल सुबह 6:50 बजे द्वारका से प्रस्थान कर शाम 5 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में चलने वाली यह विशेष ट्रेन कुल छह फेरे लगाएगी। ट्रेन का ठहराव चांदलोडिया बी, आंबली रोड, विरमगाम, लखतर, सुरेंद्रनगर, थान, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया और भाटिया स्टेशनों पर रहेगा।

पश्चिम रेलवे की इस विशेष व्यवस्था से जन्माष्टमी के अवसर पर द्वारका जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने के साथ ही नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है।