भाकियू टिकैत गुट ने चलाया सदस्यता अभियान, अन्य यूनियन छोड़कर आए दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाअध्यक्ष गुरदीप सिंह व जिला महासचिव बलजीत सिंह द्वारा पूरनपुर के कई गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें अन्य यूनियन को छोड़कर आए लोगों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता ग्रहण की।
भाकियू टिकैत ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया है।
युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने बताया कि गरीब, मजदूर समेत किसान वर्ग के हितों से जुड़ी लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने को सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सर्व समाज के लोग बढ़ चढ़कर संगठन में शामिल हो रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी और जिला महासचिव बलजीत सिंह ने अन्य यूनियन को छोड़कर आए कार्यकर्ताओ को संगठन की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान युवा जिलाअध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह व तराई क्षेत्र के पदाधिकारी मनदीप सिंह, सतनाम सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।