भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्य करने में बल मिलता है: दीनदयाल

रसडा़( बलिया) फागुनी अमावस्या को विश्वकर्मा भक्तों ने श्रीनाथ मठ स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर बृहस्पतिवार को भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से लोक कल्याण हेतु पूजा की। पूजा में भगवान विश्वकर्मा की कथा हुई उनके 108 नाम की आहुति दी गई आरती हुई प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति रसडा़ द्वारा लगभग ढाई वर्षो से प्रत्येक अमावस्या को भगवान विश्वकर्मा की पूजा कराई जाती है। इसी क्रम में फगुनी अमावस्या को लोक कल्याण हेतु पूजा कराई गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता हैं इनकी पूजा करने से कार्य करने में बल मिलता है आत्म संतुष्टि मिलती है और विकास के नए रास्ते का निर्माण होता है। इस पूजा में चौधरी प्रेम कुमार शर्मा पूर्व लेखपाल,डाॅ. श्रवन कुमार शर्मा, रामाश्रय शर्मा, ललन शर्मा, प्रभुनाथ विश्वकर्मा ,स्वामीनाथ शर्मा, राहुल शर्मा,दिनेश शर्मा, हंसदेव शर्मा ,भुवनेश्वर शर्मा, पुजारी हरिद्वार विश्वकर्मा,सुनील कुमार 'सरदासपुरी' इत्यादि विश्वकर्मा बंधु शामिल हुए।