किशनपुर यमुना पुल अगर जल्द ठीक नहीं हुआ तो फिर व्यापार मंडल करेगा आंदोलन

आज किशनपुर कस्बे पहुंचे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने आयोजित व्यापारियों की बैठक में कहा कि हमारे किशनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल शुक्ल द्वारा जानकारी दी गई है कि यमुना में आई बाढ़ से पुल क्षतिग्रस्त हुआ था जो अभी तक ठीक नहीं हुआ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि पुल के क्षतिग्रस्त होने से किशनपुर के व्यापारियों पर इसका असर पड़ता है क्योंकि यह पुल दोनों जनपदों के व्यापारियों को व्यापार से जोड़ता है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुल के क्षतिग्रस्त होने से किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर आगामी पर्व दीपावली के पहले यह पुल सही नहीं होगा तो फिर व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
किशनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल शुक्ल ने कहा कि किशनपुर के व्यापारियों वा नगरवासियों को काफी परे का सामना करना पड़ रहा है,उन्होंने कहा कि व्यापारी आंदोलित होगा तो उसकी सारी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी।