व्यापार मंडल ने कटोघन टोल प्लाजा में पहुंचकर टोल टैक्स पर जताई आपत्ति

जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में आधा सैकड़ा पहुंचे पदाधिकारीगण ने लोकल लोगों से टोल टैक्स मांगे जाने पर आपत्ति जताई

खागा फतेहपुर,आज दिनांक 30.09.2024,दिन सोमवार को कटोघन टोल प्लाजा पर आज व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवचंद शुक्ला की अगवाई में व्यापार मंडल के करीब आधा सैकड़ा से अधिकपदाधिकारीगण पहुंचे, जहां पर टोल प्रबंधक नवीन यादव से लोकल के लोगों के लिए एन एच आई की गाइडलाइन के अनुसार टोल प्लाजा के 20 किलो मीटर के दायरे में रहने वालों से टोल टैक्स वसूले जाने पर आपत्ति जताई जिस पर टोल प्रबंधक ने कहा कि अभी यह सुविधा देश के किसी भी टोल प्लाजा पर नहीं लागू है,सरकार वा प्रशासन इस पर जमीनी स्तर आमलोगों को सुविधा देने के लिए कार्ययोजना बना रही है, और अतिशीघ्र ही यह व्यवस्था लागू होने की भी संभावना है, जिस पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल वा अन्य पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा से व्यापारियों के हित में टोल प्लाजा पर कुछ सुविधा प्रदान करने की बात कही तो टोल प्लाजा प्रबंधक ने व्यापार मंडल की बात को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि मैं ऊपर अपने अधिकारियों से आपकी बात करूंगा, उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर कुछ ना कुछ सुविधा टोल प्लाजा द्वारा अवश्य ही प्रदान कराई जायेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, राजेश चौधरी, अनिल साहू, तहसील अध्यक्ष सर्वेश यादवखागा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई संरक्षक अब्दुल हाफिज हाफिज जी,रामचंद्र मोदनवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्त विजय अग्रहरी मनोज शुक्ला महामंत्री अतुल साहू उपाध्यक्ष मंसूर आलम विकास केसरवानी भूप सिंह यादव कोषाध्यक्ष परिवेश जायसवाल, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह अंकित केसरवानी समाजसेवी संजीत सिंह, विवेक यादव, बुलदेखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय,धमेंद्र दीक्षित,नीरज पाण्डेयमीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहें