कु वन्दना कोमरा की उपलब्धियां,कांकेर जिला का नाम रोशन किया

कांकेर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किशनपुरी की छात्रा कु वन्दना कोमरा ने कुस्ती के खेल में अपनी कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विगत 4 वर्षों से कुस्ती का खेल खेलते हुए अपने स्कूल, ग्राम, ब्लाक और जिले का नाम रोशन किया है।हाल ही में, उन्होंने 1 सितंबर से 4 सितंबर तक जांजगीर चांपा में आयोजित कुस्ती प्रतियोगिता में सेमेडल जीतकर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। उन्हें 15 अगस्त 2024 को कांकेर कलेक्टर महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।कु वन्दना कोमरा ने अपनी कम उम्र में कई जगहों पर कुस्ती का खेल खेलने का मौका प्राप्त किया है, जिनमें कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, धमतरी, जांजगीर चांपा और दिल्ली शामिल हैं। उन्हें आगामी फरवरी 2025 में फिर से दिल्ली में कुस्ती का खेलने का मौका मिला है।उनकी उपलब्धियों ने न केवल अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराया है, बल्कि अपने स्कूल, ब्लाक और जिले का भी नाम रोशन किया है।