राजगढ़ के राजेश ने जीता बेस्ट मॉडल का खिताब इंडियन रीयल हीरो अवॉर्ड से हुए सम्मानित

राजगढ़-काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस में हुए द इंडियन रीयल हीरो अवार्ड शो का आयोजन अनमोल सेवा समिति के द्वारा किया गया जिसमें देश भर से कई प्रतिभावान दिव्यांग वा कई समाज सेवियों को सम्मानित किया गया जिसमे राजगढ़ जिले से एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय मॉडल राजेश वर्मा को द इंडियन रीयल हीरो अवार्ड से सम्मानित किया।
इस अवॉर्ड शो में दिव्यांग फैशन शो में भी राजेश ने भाग लिया जिसमे उन्होंने बेस्ट मॉडल का खिताब जीता।
राजेश के द्वारा आए दिन कई बड़े बड़े खिताब जीते जाते है और उनकी मेहनत लगन और ईच्छा शक्ति से आज वो पूरे देश में दिव्यांग हीरो के नाम से जाने जाते है और उन्हें दिव्यांग जन अपना आइडियल मानते है।
राजेश वर्मा मुख्यत राजगढ़ से 12 किलो मीटर की दूरी पर स्थित करेड़ी गांव से और उन्होंने बी. ए. से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। बता दे की उनकी संघर्ष की कहानी लोगों को मोटिवेट करती है क्योंकि राजेश वर्मा की जिंदगी में कभी दिव्यांग शब्द था ही नही। राजेश वर्मा अपनी स्नातक की पढ़ाई के दौरान एक तीन मंजिल बिल्डिंग से नीचे गिर गए थे जिसमे उनकी स्पाइनल कॉर्ड डैमेज हो गई थी और शरीर का आधा हिस्सा पैरालाइज हो गया था जिसमें चलने की संभावना इंसान खो देता है परंतु राजेश के जज्बे और हौंसले ने वो कर दिखाया जो शायद हर कोई नही कर सकता इसी के बलबूते पर आज दिव्यांग हीरो नाम से चमक रहे है।
राजेश का कहना है उनको कामयाब होने से उनकी दिव्यांगता कभी नही रोकती बल्कि उनकी दिव्यांगता हमेशा उनका हौसला बढ़ाती है।