अबरार बने भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के मंडल महासचिव 

भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी और युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विपुल चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा संगठन को धार देने के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है।इसके साथ ही मोहम्मद अबरार को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का मेरठ मंडल महासचिव बनाते हुए नियुक्ति पत्र सोपा।कहां की हमारा मकसद किसानों के साथ हो रहे अन्याय खत्म करना है।इसके लिए जरूरत पड़ी तो सत्ताधारी दल से दो दो हाथ करने को भी तैयार है।काकी प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के मुद्दे से भटक चुकी है।समाज सेवी और नवनियुक्त अबरार मंडल महासचिव ने कहा कि किसान हित और उनकी आवाज उठाने का भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति से जुड़ा हूं।इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष संजय त्यागी,मंडल संगठन मंत्री कपिल त्यागी,मंडल सचिव राज तिलक त्यागी,प्रदेश सचिव अनुराग त्यागी, जिला सचिव सचिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।