खेरागढ में सडक हादसे में ससुर बहू की मौत पर जबरदस्त हंगामा

*ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने जाम लगाया

अस्पताल में एम्बुलेंस ना मिलने पर महिला की मौत का आरोप

अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग
खेरागढ।
खेरागढ कागारौल रोड पर दोपहर में एक कार से बाईक से जा रहे ससुर बहू को चपेट में ले। जिसमें युवक की मौके पर मौत हो गई महिला को सामुदायिक स्वास्थ केन्द खेरागढ लाया गया जहां पर महिला को आगरा रेपर किया गया। अस्पताल में एम्बूलेंस का इंतजार किया करीब एक घंटे तक एम्बूलेंस मौके पर नहीं आई एम्बूलेस के इंतजार में महिला ने दम तोड दिया जिसके बाद भीड बेबाबू हो गई अस्पताल में तोडफोड कर दी गई है। मौके पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार व एसीपी और कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कर्मीयों पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। सूचना पर काग्रेंस नेता रामनाथ सिंह सिकरवार भी मौके पर पहुंच गये। ग्रामीण बिना कार्यवाही शवों को नहीं उठने दे रहे थे। लेकिन पुलिस बल ने शवों को एम्बूलेस में रख कर दूसरे गेट से बाहर निकाल दिया जिसके बाद भीड उग्र हो गई। लोगों ने अस्पताल में तोड फोड कर दी। पुलिस को भी दौडा लिया। वहीं ग्रामीणों ने एम्बूलेस का पीछा कर एम्बूलेस को कागारौल के पास से पकड लिया। जहां एम्बूलंेसं चालक की जमकर धुनाई कर दी। एम्बेलंस में बैठे सिपाही के साथ भी मारपीट कर दी जिसमें दोनों चोटिल हुये है। पथराव कर एम्बूलेंस का शीशा तोड दिया गया है। ग्रामीण शवों को लेकर वापस ले कर आ गये। शवों को सडक पर रख लिया है। हादसे में मृत महिला गर्भवती थी जो कि चैकप कराने के लिए आ रही थी। सात महीने पहले शादी हुई थी। करीब तीन घंटे चले हंगामा के बाद उपजिलाधिकारी ने कार्यवाही

जानकारी के अनुसार करीब साढे बारह बजे भिलावली मोड से आगे पैटोल पम्प की ओर बाईक की ओर जा रहे थे। बाइक सवार बबलू उर्फ कप्तान पुत्र चंदन सिंह अपनी पुत्र बधू रीमा पत्नी सोनू निवाली विधौली थे। पीछे से आ रही कार ने चपेट ने ले लिया। जिसमें बबलू की मौके पर हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खेरागढ लाये। महिला की हालत गम्भीर होने के कारण उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने अस्पताल की एम्बूलेंस से आगरा भेजने के लिए कहा। अस्पताल की एम्बूलेंस करीब डेढ घंटे तक अस्पताल नहीं आई। एम्बूलेंस के अभाव में महिला ने दम तोड दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला गर्भवती थी। जिसकी शादी सात माह तक पहले हुई थी। महिला की मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गई ग्रामीणों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा कर दिया। जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार एसीपी इमरान अहमद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये। जिन्होने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया करीब दो घंटे तक ग्रामीण अस्पताल पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस ने शवों को एम्बूलेंस में रख कर पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल के दूसरंे गेट से निकाल दिया। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये कुछ ग्रामीण एम्बूलेंस के पीछे भागे तो कुछ से पुलिस को दौडा लिया। अस्पताल में तोड फोड कर दी। शव ले जा रही एम्बूलेंस को कागारौल से पहले रोक लिया। एम्बूलेंस में बैठे सिपाही व चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। उपद्रवी एम्बूलेंस को वापस ले आये। दोनों शवों को सडक पर रख दिया। हंगामा बढने पर सैया खेरागढ अछनेरा सर्किल का पुलिस बल मौके पर आ गया। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। करीब चार घंटे चले हाई बोल्टेज ड्रामा के बाद जाम खोल दिया। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पीडित परिवार को शासन की योजना अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। अस्पताल की लापरवाही की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

मीडिया के कैमरा छीने
हंगामें के दौरान उपद्रवी उग्र हो गये जिन्होने मीडिया कर्मीयों के कैमरे छीन लिए पुलिस को भी दौडा लिया। तीन घंटे तक सडक पर अराजकता का माहौल देखने को मिला। कागारौल खेरागढ रोड पर लम्बा जाम लग गया। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडा।