सन शाइन किड्स स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

नर्सरी से कक्षा 4 तक के बच्चों ने मोहा मन

आगरा। नौमील स्थित सन शाइन स्कूल परिसर में रविवार, 08 फरवरी को विद्यालय की मुल्ला की प्याऊ (धनौली) स्थित द्वितीय यूनिट सन शाइन किड्स स्कूल का नर्सरी से कक्षा 4 तक का भव्य वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और उमंग के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फ्लाइंग ऑफिसर नेपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि नीलम चाहर (एयर फोर्स) एवं विद्यालय प्रबंधक जयवीर चाहर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नीलम चाहर (जो की स्कूल की छात्रा रही हैं) को उनके पूरे परिवार के साथ मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूमियत, ऊर्जा और आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद वेलकम सॉन्ग, चंदा चमके, बार्बी गर्ल सहित विभिन्न गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं।

?एनर्जेटिक डांस? ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं मोटिवेशनल और स्वच्छता आधारित नृत्य ने समाज के प्रति सकारात्मक संदेश दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत फनी एक्ट ने सभी को खूब हँसाया। इसके पश्चात आयोजित फैशन शो में बच्चों का आत्मविश्वास और मंचीय कौशल देखते ही बनता था।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विगत वर्ष की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधक जयवीर चाहर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे मंच उपलब्ध कराता रहेगा, जहाँ बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को निरंतर निखारा जा सके।

कार्यक्रम हर्ष, उत्साह और बच्चों की मुस्कान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों के मन पर एक यादगार छाप छोड़ी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या ममता चाहर, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के एक्जीक्यूटिव सदस्य नाहिद खान, श्यामलता माहौर, शिल्पी लवानिया, रीना बघेल, कृष्ण गोपाल, राजीव सिंह, रामपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ फिरदौस, सेजल एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।