बसपा के बैनर-होर्डिंग फाड़े जाने से कार्यकर्ताओं में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता खेरागढ़ - खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के लगाए गए बैनर व होर्डिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिए जाने से पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार थाना बसई जगनेर क्षेत्र के गांव कठुमरी मोड़ व भारा, थाना जगनेर क्षेत्र के सरेंधी चौराहा, थाना खेरागढ़ क्षेत्र के नगला कमाल चौराहा व सब्जी मंडी भीलाबली मोड़, थाना कागारौल क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास तथा थाना सैंया क्षेत्र के चौराहा व इरादतनगर के पचमोरी तिराहा सहित कई स्थानों पर लगे बसपा के बैनर व होर्डिंग को नुकसान पहुंचाया गया है।

घटना से नाराज बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने खेरागढ़ उपजिलाधिकारी ऋषि राव को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान पार्टी के शशि कुमार कर्दम, प्रभारी राकेश कुमार, भीकम सिंह, अनिल शर्मा, सोनू सिकरवार, रूप सिंह, नेकराम सिंह, लोकेश सिकरवार, अमन सिकरवार, प्रताप सिंह निमेश सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।