लीड्स अप समूह रक्तदान फाउंडेशन की बैठक संपन्न, मार्च में लगेगा रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

आगरा। लीड्स अप समूह रक्तदान फाउंडेशन, आगरा की बैठक अतिथि भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी रक्तदान शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रक्तदान शिविर मार्च माह में आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ निशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष अमर गुप्ता, उपाध्यक्ष रोबिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता (टोनी) सहित नितेश, नीरज गुप्ता (श्री श्याम लाडला परिवार), प्रेम सिंह (डॉ. लाल लैब), भरत गुप्ता, विकास गुप्ता, विनय अग्रवाल, ललित गुप्ता, आमिष, सुमित गुप्ता, राज भारद्वाज, आशीष, नितिन कश्यप, धीरज जैन, राहुल शर्मा, नागेन्द्र परिहार, मोहित अग्रवाल, देवेंद्र जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।