सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर संभाली जिम्मेदारी, दोनों सीटें जीतने का किया दावा, पूर्व जिलाध्यक्ष जीतू ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरे पर पार्टी कार्यालय में चोरी करने

हरदोई। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि मैं मरते दम तक समाजवादी पार्टी का सिपाही हूं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस तरह से काम लेंगे उसी तरह हम काम करते रहेंगे। प्रेसवार्ता में उन्होंने हरदोई और मिश्रिख दोनों सीटे जीतने का दावा किया है। इस दौरान हरदोई प्रभारी विकास यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन प्रदेश में 80 सीटे जीतने जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव वीरे पर पार्टी कार्यालय में चोरी करने का आरोप लगाया है।

हरदोई में लोकसभा चुनाव से ऐन पहले समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष बदल दिया है। विवादित कार्यशैली को लेकर वीरेंद्र सिंह यादव वीरे को जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया है, जबकि शराफत अली को चौथी बार पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। शराफत अली की प्रदेश में सीधे और वरिष्ठ नेताओं में गिनती होती है। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि मैं मरते दम तक समाजवादी पार्टी का सिपाही हूं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस तरह से काम लेंगे उसी तरह हम काम करते रहेंगे। प्रेसवार्ता में उन्होंने हरदोई और मिश्रिख दोनों सीटे जीतने का दावा किया है।

इस दौरान हरदोई लोकसभा प्रभारी विकास यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन प्रदेश में 80 सीटे जीतने जा रहा है। हम लोग बेरोजगारी,सपा की नीतियों और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। 2012 से 17 के दौरान समाजवादियों ने जनहित में बहुत से काम कराए है। उनको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। भाजपा की कुरीतियों, हिटलरशाही और मनमानी से जनता आहत है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोकतंत्र में चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। इन सबसे त्रस्त जनता इनको उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव वीरे पर पार्टी कार्यालय में चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शराफत अली द्वारा पार्टी कार्यालय खोला गया तो उस में से सामान गायब था। नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से खरीदी गई दो एसी,एक सोफा सेट,45 फैंसी कुर्सियां,150 प्लास्टिक कुर्सियों समेत अन्य सामान निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव वीरे द्वारा चोरी कर लिया गया। इसकी शिकायत सभी नेतागण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करेंगे। पार्टी के द्वारा अगर किसी को पद से हटाया जाता है तो क्या वह चोरी करके भागेगा। यह बिल्कुल गलत कृत्य है, इसकी हम सभी वरिष्ठ नेता निंदा करते हैं।