प्रकृति के सानिध्य व संरक्षण में ही समाहित है उत्तम स्वास्थ्य की संकल्पना :- प्रो इन्दुशेखर उपाध्याय 

कादीपुर सुलतानपुर : संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के आज चतुर्थ दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा आयोजित प्रथम सत्र में डॉक्टर सुधाकर सिंह बाल रोग विशेषज्ञ सुल्तानपुर द्वारा छात्र छात्राओं को पुरातन संस्कारों और वर्तमान संस्कारों संस्कारों के बीच सामंजस्य स्थापित करने �के लिए छात्रों को प्रेरित किया। उनके साथ डॉ प्रज्ञा सक्सेना एवं �घनश्याम मिश्र उपस्थित रहे।स्वयंसेवक अभिषेक दुबे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य ,उद्देश �, उपलब्धियों और उसके द्वारा रोजगार की संभावनाओं को रेखांकित करने के साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला! प्रथम सत्र के कार्यक्रम में स्वयं सेविका अर्पिता सिंह, राजू दुबे, बीड़ा �तिवारी, प्रतिभा दुबे, लक्ष्मी एवं प्रीति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुत की गई ।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे सत्र अर्थात बौद्धिक सत्र में "पर्यावरण संरक्षण चुनौतियां एवं संभावनाएं" शीर्षक पर व्याख्यान देते हुए मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य प्रो इंदुशेखर उपाध्याय (पूर्व अध्यक्ष भूगोल विभाग) ने कहा कि यदि हमें स्वस्थ रहना है तो हमें पर्यावरण की सुरक्षा करना ही होगा। ऐसा प्रकृति के सानिध्य में रहकर ही संभव है। �प्रकृति से दूर रहकर और पर्यावरण को दूषित कर स्वस्थ जीवन की कल्पना कतई नहीं की जा सकती। उन्होंने स्वयंसेवकों को यह भी संदेश दिया कि आप घर परिवार में पॉलीथिन का प्रयोग कदापि ना करें । इस अवसर पर साक्षी शर्मा, रोली, प्राची मिश्रा, पुष्प लता, निशा चौरसिया, शिक्षा सोनी के द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किया गया। आज शिविर का निरीक्षण महाविद्यालय प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी, प्राचार्य प्रो आर एन सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो.जितेंद्र कुमार तिवारी. चीफ प्रॉक्टर प्रो.मदन मोहन सिंह द्वारा किया गया।