पीलीभीत में साधन सहकारी समिति करघैना का पूर्व धोखाधड़ी के मुकदमे में निरुद्ध साधन सहकारी समिति का रिटायर्ड सचिव कृष्ण मुरारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

साधन सहकारी समिति करघैना का पूर्व धोखाधड़ी के मुकदमे में निरुद्ध साधन सहकारी समिति के सचिव कृष्ण मुरारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/****

पीलीभीत जनपद के थाना अमरिया पुलिस के द्वारा₹300000 गबन के आरोपित करघैना साधन सहकारी समिति में सचिव पद पर कार्य करने वाले कृष्ण मुरारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यहां आपको बताते चलें आरोपित सचिव के खिलाफ थाना अमरिया में भुरकोनी निवासी मंगली प्रसाद पुत्र प्रसादी लाल ने कोर्ट के आदेश पर 26 जून 2022 को आरोपित सचिव कृष्ण मुरारी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।थाना अमरिया पुलिस के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी के आदेश अनुसार तथा क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया के दिशा निर्देशन में उपनिरीक्षक मोहित कुमार मय हमराही कांस्टेबल योगेश कुमार एवं कांस्टेबल गोविंद वर्मा द्वारा प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना अमरिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 220/ 2022 धारा 420 406 323 504 506 467 468 471 आईपीसी में वांछित चल रहे कृष्ण मुरारी पुत्र स्वर्गीय केवल राम गंगवार निवासी ग्राम भरौनी थाना बहेड़ी जनपद बरेली को तहसील अमरिया गेट से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।