बरखेड़ा क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि एवं तालाब पर अबैध कब्जे की ग्रामीणों ने की शिकायत

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में ग्राम पंचायत की जमीनों पर लगातार अबैध कब्जे किए जा रहे हैं जिसको लेकर कही कही ग्रामीणों द्वारा शिकायत भी की जा चुकी हैं जहां गझाड़ा ग्राम पंचायत के लोगों ने एसडीएम बीसलपुर नागेन्द्र पांडेय को तालाब पर अबैध रूप से पटान कर कब्जा करने की शिकायत की।तो वही ग्राम पंचायत लखाखास के ग्रामीण ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को ग्राम पंचायत की जमीन पर अबैध कब्जे की शिकायत की है।