पीलीभीत में ग्रामीण का शव पुआल के ढेर के पास आग से जला हुआ मिलने से हड़कंप मचा,सूचना पर मौक़े पर पहुंचे कोतवाल संजीव शुक्ला। परिजनों ने पुलिस को बताया मृतक शराब का आदी था।पुलिस शव ने पोस्टमार्ट

राजेश गुप्ता
लोकेशन/कोतवाली बीसलपुर,पीलीभीत


पीलीभीत में ग्रामीण का शव पुआल के ढेर के पास आग से जला हुआ मिलने से हड़कंप मचा,सूचना पर मौक़े पर पहुंचे कोतवाल संजीव शुक्ला।
परिजनों ने पुलिस को बताया मृतक शराब का आदी था।
पुलिस शव ने पोस्टमार्टम को भेजा।

पीलीभीत जनपद में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण शराब के नशे में अपने घर से शनिवार को 3 बजे निकाला था।और देर रात तक वह घर पर नहीं आया।इसके पश्चात उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि गायव ग्रामीण एक गांव के पास स्कूल के नजदीक सड़क के किनारे पड़े पुआल के ढेर पर मृतक अवस्था में झुलसा हुआ पड़ा है।सूचना पातें ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलैदा गौंटिया निवासी वीरपाल ने सूचना दी के 7 फरवरी को लगभग 3 बजे उसका भाई नेम चंद्र घर से 3 बजे शराब के नशे में धुत होकर निकला था।वीरपाल ने बताया कि उसके भाई नेम चंद्र उम्र 53 वर्ष का शव ग्राम मटैना के स्कूल से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे पड़े पुआल के देर के पास जली हुई अवस्था में मृत मिला है।सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।उन्होंने मटैना स्कूल से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे पुआल के ढेर के पास नेम चंद्र झुलसी अवस्था में मृत मिला। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी था। इस कारण पूरा घर उसे परेशान रहता था।नशे में धुत होने के कारण आग तापने पर कपड़ों में आग लगने से उसकी मृत्यु होना प्रतीत होता है।पुलिस ने मृतक नेम चंद्र 53 वर्ष के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय रवाना कर दिया है।