पीलीभीत जनपद में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए पूरनपुर ब्लाक में 10 से 28 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। अभियान की जानकारी साझा करने के लिए शनिवार को मुख्य चिकित्सा अ

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत जनपद में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए पूरनपुर ब्लाक में 10 से 28 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा।

अभियान की जानकारी साझा करने के लिए शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक शर्मा ने मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन कर दी जानकारी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया है वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को देखते हुए एमडीए अभियान सरकार की प्राथमिकता पर है, 10 फरवरी से शुरू होने वाले अभियान के लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।

सीएमओ आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए आगे बताया है फाइलेरिया जिसे लोग हाथी पांव के नाम से जानते हैं यह मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाला संक्रमण तथा दिव्यांगता उत्पन्न करने वाला रोग है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य ब्लॉकों में दवा सेवन का उच्च कवरेज प्राप्त होने के कारण वहां फाइलेरिया का प्रसार काफी कम हो गया है, इसीलिए इस वर्ष केवल पूरनपुर ब्लाक में आईडीए अभियान संचालित किया जाएगा।

कार्यशाला के दौरान बताया गया है यह दवा 1 वर्ष से कम आयु के बच्चों,गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र लोगों को दी जाएगी,दवा खाली पेट नहीं लेनी चाहिए और इसे स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही खाना अनिवार्य है,उन्होंने कहा की दवा सेवन के बाद चक्कर या जी मिचलाने जैसे हल्के लक्षण शुभ संकेत हैं, घबराने की आवश्यकता नहीं है यह स्वतः अपने आप ठीक हो जाते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा आगे बताया गया है मीजील्स रूबेला उन्मूलन के लिए प्रथम चरण में प्रदेश के चिन्हित 45 जनपदों में अभियान चलाकर 5 से 10 वर्ष के सभी बच्चों को एक डोज एमआर वैक्सीन दी जाएगी।

इसी अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों स्कूल मदरसे इत्यादि में अध्यनरत कक्षा एक से कक्षा 5 तक की सभी बच्चों को एम आर वैक्सीन की डोज से आच्छादित किया जाएगा,यह अभियान 16 फरवरी से प्रारंभ होकर 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत जनपद के 1210 सरकारी गैर सरकारी स्कूल एवं 768 मद्रास व निजी विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के कुल 1,62,055 छात्र छात्राओं को यह वैक्सीन की डोज दी जाएगी।

बाइट/ आलोक शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत