पीलीभीत के अमरिया में तालाब में बना दिया गया अवैध रूप से मकान,तहसील प्रशासन अनजान। अमरिया तहसीलदार की अदालत में तारीखों का खेल चलता रहा और उधर तालाब पर मकान निर्माण के कार्य चलता रहा। उत्तर

राजेश गुप्ता
लोकेशन/अमरिया पीलीभीत।
मो 9719672920

पीलीभीत के अमरिया में तालाब में बना दिया गया अवैध रूप से मकान,तहसील प्रशासन अनजान।

अमरिया तहसीलदार की अदालत में तारीखों का खेल चलता रहा और उधर तालाब पर मकान निर्माण के कार्य चलता रहा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए हैं स्पष्ट निर्देश कि तालाबों और सरकारी जमीनों से कब्ज़ा हटाए जाएं।

अगर जरूरी हो तो अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाए।

आदित्यनाथ योगी के द्वारा दिए गए सभी आदेशों को हवा में उड़ा दिया गया।

अमरिया तहसील में तहसीलदार की अदालत में तारीखों और धारा 67 का खेल होता रहा,और तहसील अमरिया के नगरिया सहगवा में गाटा संख्या 525 और 519 तालाब दर्ज पर दबंग अब्दुल हामिद पुत्र अब्दुल मजीद के द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य चलता रहा।

दबंग के हौसले इतने बुलंद की गाटा संख्या 528 पर भी कब्जा कर लिया गया।

शिकायतकर्ता शिकायत करते रहे और तहसील अमरिया के अधिकारी निरीक्षण करते रहे।

शासन के सभी निर्देशों को हवा में उड़ा दिया गया अब तो ऐसा लगता है कि सरकारी तालाब और खलियान की जगह को बेच दिया गया।

जानकारी होने पर जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया है।