विलुप्त होती थारू लोक कला संस्कृति को अभाविप देगा मंच - घनश्याम शाही

बहराइच - मिहींपुरवा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के जनजाति थारू ग्राम बलाई गांव का भ्रमण किया। अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा जनजाति समाज के लिए शिक्षा,रोजगार क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिस से आने वाली पीढ़ी आत्मनिर्भर बन सके। घनश्याम शाही ने छात्राओं से बात करते हुए उनको शिक्षा, रक्षा, मेडिकल, कृषि इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए एवं अंग्रेजी रियासत से समाज को बचाने को अनेकों लड़ाई लड़ी। छात्राओ ने बात करते हुए समाज के लिए जरूरी अनेक समस्याओं को लेकर चर्चा की जिसमें राधा, स्वेता ने एक स्वर में कहा कि नशा मुक्ति के लिए जनआंदोलन की जरूरत है जिसे अभाविप के कार्यकर्ता सीमावर्ती क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगा। इस मौके पर प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख हरिदेव, पंकज सिंह, पिंटू मौर्य ,रजत सिंह ,रोहित गुप्ता,सुरेश कुशवाहा ,राजेश गुप्ता, राधे किशुन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।