भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में देरी लोकायुक्त को अब तक नहीं भेजी गई रिपोर्ट। 

बहराइच। भ्रष्टाचार से जुड़े एक प्रकरण में माननीय लोकायुक्त महोदय के निर्देश पर मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल गोण्डा को त्रिस्तरीय जांच समिति गठित कर 09 अक्टूबर 2025 तक रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए गए थे। इसके क्रम में कार्यालय आयुक्त, देवीपाटन मंडल?गोंडा द्वारा पत्र संख्या 739/शि.कि./2025 दिनांक 24 सितम्बर 2025 जारी कर जनपद बहराइच के मामले की जांच हेतु समिति गठित की गई थी। यह कार्रवाई लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या 156?2025/05/7193 दिनांक 20.08.2025 के संदर्भ में की गई थी।मामला ग्राम सभा पहुंचकट्टा, जलालपुर, विकासखंड विशेश्वरगंज, थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच निवासी उदय प्रताप पुत्र यज्ञ प्रकाश द्वारा प्रस्तुत परिवाद से संबंधित है, जिसमें कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। लोकायुक्त ने निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।आयुक्त के आदेश दिनांक 15.09.2025 के अनुपालन में गठित समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बहराइच को अध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी को सदस्य नामित किया गया था। समिति को परिवादी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी अभिलेखों की जांच कर स्पष्ट जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया था।हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी जनपद स्तर से माननीय लोकायुक्त को जांच रिपोर्ट प्रेषित नहीं की गई है, जिससे मामले में देरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।