होली से पहले वेतन न मिलने पर बिजली कर्मियों का फूटा गुस्सा दो दिन प्राइवेट मजदूरी करने का ऐलान। 

बहराइच, उत्तर प्रदेश। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा बिजली कर्मियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब होली से ठीक पहले भी उनका वेतन जारी नहीं हुआ। वेतन में देरी से नाराज कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए दो दिन तक ?प्राइवेट मजदूरी? करने का ऐलान कर दिया है।संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष परशुराम (निविदा संविदा कर्मचारी संघ) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कर्मचारियों को समय से वेतन दिलाने के लिए लगभग दो सप्ताह पहले जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि त्योहार को देखते हुए विशेष अनुरोध किया गया था ताकि किसी कर्मचारी का परिवार होली पर आर्थिक तंगी का सामना न करे, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ।जिला अध्यक्ष ने भावुक होते हुए कहा कि कई कर्मचारियों के घरों में त्योहार की तैयारियां अधूरी हैं। बच्चों के लिए रंग, पिचकारी और मिठाई तक खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरती जा रही है।इस संबंध में विभागीय अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों का भुगतान दोपहर दो बजे तक किए जाने की संभावना है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक अधिकांश कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं पहुंचा था।आक्रोशित कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर वेतन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे आगे भी कड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगे। फिलहाल उन्होंने दो दिन ?प्राइवेट मजदूरी? कर नकद राशि जुटाकर अपने परिवार के साथ होली मनाने का निर्णय लिया है।मौके पर बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने एक स्वर में कहा कि वे विभाग के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं, लेकिन बदले में समय पर वेतन न मिलना उनके आत्मसम्मान और परिवार की जरूरतों पर सीधा आघात है।अब देखना होगा कि प्रशासन और विद्युत विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और कर्मचारियों की समस्या का समाधान कब तक होता है।