शादी समारोह से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला सिर में फँसी कुल्हाड़ी। 

बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मोहनपुर माफी ग्राम के रहने वाले कृष्णा नामक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया जिनको गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमले की बर्बरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि युवक के सिर में हथौड़ा घुस गया, जो अस्पताल पहुँचने तक वहीं फंसा रहा। पीड़ित युवक ने घायल अवस्था में बताया कि वह अपने चाचा मोलक राम के बेटे अभिषेक की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहाँ से लौटते समय उसके साथ यह हादसा हुआ। कृष्णा के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले उसने अपने ही गाँव के पूरन वर्मा से हाथ मिलाया था और कुछ ही मिनटों बाद राजेंद्र चौहान नाम का व्यक्ति भी वहाँ से गुजरा। पीड़ित का आरोप है कि राजेंद्र चौहान से उसकी पुरानी दुश्मनी चल रही है। फिलहाल, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टर उसके सिर से हथौड़ा निकालने और उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।