तृणमूल कांग्रेस के बंगाल हिंसा के विरोध में महासमुंद भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मण्डल का धरना 

छत्तीसगढ़: महासमुंद(बागबाहरा):- हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले किये गए और भाजपा पार्टी के कार्यालयों एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर आगजनी की गई। पूरे पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 10 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई एवं 50 से अधिक कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमले किये गए। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी 5 मई दिन बुधवार को पूरे देश मे मण्डल एवं बूथ स्तर पर विरोध स्वरुप काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा जिला महासमुंद के निर्देशानुसार बागबाहरा ग्रामीण मण्डल के सभी बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आज एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

जानिए आखिर क्या है मामला..

रविवार को पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित किये गए. चुनावों में सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें हासिल की हैं. हालांकि, ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से करीब दो हजार वोटों से हार गईं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है. अन्य के खाते में दो सीटें आई हैं. इस चुनाव में कांग्रेस का तो सूपड़ा साफ हो गया है। चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले किये गए और भाजपा पार्टी के कार्यालयों एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर आगजनी की गई। चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के अंतराल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जीत के उत्साह में हिंसा प्रदर्शन करते हुए 6 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी. भाजपा कार्यकर्ताओं मेंजगद्दाल में शोवा रानी मंडल, रानाघाट में उत्तम घोष, बेलेघाटा में अभिजीत सरकार, सोनारपुर दक्षिण में होरोम अधिकारी, सितलकुची में मोमिक मोइत्रा और बोलपुर में गौरव सरकार की हत्या हुई है. पूरे पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 9 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई एवं 50 से अधिक कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमले किये गए। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की इस हिंसा में, टीएमसी का दावा है कि उनके दो कार्यकर्ताओं की भी मौत हुई है।

टीएमसी के हिंसा के विरोध में भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मण्डल का धरना

भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी के हिंसा के विरोध में 5 मई को देशव्यापी एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था। भाजपा जिला महासमुंद के निर्देशानुसार बागबाहरा ग्रामीण मण्डल के सभी बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आज एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन कोविड गाइडलाइन व कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) का पालन करते हुए दो गज की दूरी और मास्क व विरोधस्वरूप काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। बागबाहरा ग्रामीण मण्डल के सभी बूथों पर भाजपा के वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वरा अपने अपने घरों में बूथ स्तर पर धरना दिया गया।
भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलों की निंदा करते हुए इसकी न्यायिक जाँच की मांग की और कहा कि कोई भी दल भाजपा की एकता को हिंसा द्वारा विचलित नही कर सकता है।
भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मण्डल अजा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी के लिए जीत या हार में हिंसा करना कोई नई बात नही है इससे पूर्व भी 2019 के पंचायत चुनाव में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के युवां नेता त्रिलोचन महतो की हत्या कर पेड़ पर लटका दिया था और साथ ही पास में कागज़ पर लिखा मिला कि इतनी कम उम्र में भाजपा के लिए काम करने का यही हश्र होगा. कमलेश टाण्डेय ने कहा कि दरअसल टीएमसी नन्दीग्राम में ममता बैनर्जी की हार और पश्चिम बंगाल में भाजपा के निरंतर बढ़ते वर्चस्व को सह नही पाई और हिंसा पर उतारू हो गयी। भाजपा ऐसे जुल्म और अत्याचार के विरोध में संघर्ष करेगी।
बागबाहरा ग्रामीण मण्डल के सभी बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों में आज एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू जी, पिलेश्वर पटेल, कमलेश कुमार टाण्डेय, पीताम्बर साहू, हरीश दीवान, मायाराम साहू, दिनेश चंद्राकर, विमला टाण्डेय, घनश्याम साहू, कमलेश नामदेव, रवि फरोदिया,
चेतन साहू, घनश्याम चंद्राकर, राम मरकाम, मोहित साहू, गोकुल यादव, कमलेश साहू,गोपी दीवान, भुनेश्वर दीवान, उगेश्वरी घृतलहरे, ममता, कौशल कोसरिया, सुखचंद आदि प्रमुख नेतागण और कार्यकर्ता शामिल हुए।