माता कालीमंदिर पावन ग्राम चंदरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा पर्व:

चंदरपुर-खट्टाडीह:- ग्राम चंदरपुर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में रामलीला व नाच मंडली कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्राम मेला स्थल पर ग्राम समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही ग्राम के रावणभाटा स्थल में रावण विध्वंस लीला का आयोजन किया गया। रावण दहन के मौके पर मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अलका चन्द्राकर जी, बागबाहरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्मिता चन्द्राकर जी, नरेश चन्द्राकर जी, हितेश चन्द्राकर जी, सरपंच पटपरपाली राजेन्द्र शर्मा जी, भाजपा युवा नेता कमलेश कुमार टाण्डेय जी, बिहारी सिन्हा जीसमेत काफी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा कार्यक्रम का आरंभ शाम को करीब 6 बजे ग्राम चंदरपुर मातागुड़ी रंगमंच में सर्वप्रथम गांव के बैगा ऐमलाल साहू जी के पूजा पाठ से शुरू किया गया। ततपश्चात भगवान श्रीराम की सवारी निकाली गई और दर्शकों के हर्षोल्लास व उत्साह में रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला मे राम का रोल करने वाले दिलीप साहू, लक्ष्मण शिव कुमार साहू, सीता शिव साहू, हनुमान करण साहू, विभीषण अजय साहू, जामवंत नोमेन साहू, रावण दिलीप कुमार साहू, अहि रावण का रोल करने वाले होमलाल साहू आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मग्नमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी ने सभी ग्राम वासियों को दशहरा व दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई दी और कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व ग्राम चंदरपुर के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए खुशहाली लेकर आये।
रामलीला कार्यक्रम के पश्चात आमन्त्रित अतिथियों के आतिथ्य में विशालकाय रावण का पुतला जलाया गया।
इसके उपरांत नाच मंडली का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो रात्रि काल तक चला।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम चन्दरपुर समिति के माध्यम से अध्यक्ष सुकालू साहू जी, कोषाध्यक्ष गैंद लाल साहू जी, सचिव देवलाल साहू जी, रामलीला मंडली प्रबंधक प्यारे लाल साहू जी, रामलीला मंडली ढोलक तबला आर्गन वादक बालेश्वर साहू जी, फिरतु साहू जी, रामेश्वर साहू जी, देकलाल साहू जी, भीमलाल साहू जी, विशेष सहयोगी श्री कमलेश कुमार टाण्डेय जी ग्राम के वरिष्ठ शिव लाल साहू जी, सीताराम साहू जी, रामधन साहू जी, मयाराम साहू जी, रामेश्वर साहू जी, टिकशराम टांडे जी, द्वारिका प्रसाद साहू जी,
लखन लाल साहू जी, सुन्दर साहू जी, सुरेश साहू जी, पंच श्रीमति रुखमणी साहू जी, टेम बाई साहू जी, खेलिता टांडे जी, मोहन लाल साहू जी, परदेशी साहू जी के साथ समस्त ग्रामवासी व क्षेत्र वासी सम्मिलित हुए।