नवीन एकलव्य विद्यालय को शीघ्र संचालित करने व नियमित शिक्षकों की नियुक्ति हेतु केंद्रीय जनजातीय विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह जी को पालक संघ द्वारा दिया गया ज्ञापन:

फिंगेश्वर(छुरा):भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनजातीय विकास कार्यक्रम, तीज मिलन समारोह व धर्मांतरण के मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, केंद्रीय जनजातीय विकास राज्य मंत्री व सरगुजा लोकसभा सांसद रेणुका सिंह जी व महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू जी की उपस्थिति में पालक संघ द्वारा एकलव्य विद्यालय को नव निर्मित एकलब्य विद्यालय भोरिंग महासमुंद आवासीय भवन को हस्तांतरित करने एवं नियमित शिक्षकों की नियुक्ति हेतु ज्ञापन दिया गया।

समस्याओं से ग्रस्त एकलव्य विद्यालय:

ज्ञात हो कि एकलव्य विद्यालय महासमुंद सन् 2017 से संचालित है। वर्तमान में कक्षा 6वीं से10वीं तक कुल विद्यार्थियों की दर्ज संख्या 300 है। वर्तमान में यह विद्यालय अन्यत्र भवन व अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था कर संचालित किया जा रहा है जो कि बच्चों के संख्या के अनुपात मे न पर्याप्त भवन है न ही विषयवार शिक्षक। संसाधन के अभाव में छात्रों का आनलाईन/आफलाइन अध्ययन पूरी तरह प्रभावित है। अप्रैल 2021 से एकलब्य विद्यालय के लिए विषयवार शिक्षकों और गैर शैक्षणिक पदों पर ऑनलाईन भर्ती प्रक्रिया चल रही है जो अभी तक पूर्ण नही हो पाया है।

कार्यक्रम में ज्ञापन सौंपने हेतु पालक संघ प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष विनोद कुमार दीवान जी, बीरेंद्र ठाकुर जी, योगेश कुमार दीवान जी, नैन सींग दीवान जी, बलराम दीवान जी, धरम सिंग दीवान जी, बनमाली राठिया जी, हिरदे राम दीवान जी, जय कुमार धुरुव जी आदि कंवर पैकरा सामाज के प्रमुख सामाजिकगण सम्मिलित हुए।