चकिया-जहाँ नारी का सम्मान,वहीं संस्कृति का उत्थान- सीओ प्रीति त्रिपाठी 

जहाँ नारी का सम्मान,वहीं संस्कृति का उत्थान- सीओ प्रीति त्रिपाठी

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार नगरीय सहित ग्रामीणांचल की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।उसी क्रम में चकिया की पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होना बहुत जरूरी है।क्योंकि अगर महिलाएं सशक्त होंगी तो हमारे देश को एक नई मजबूती मिलेगी।और इससे समाज का काफी भला होगा। नारी का सम्मान करना सभी का परम कर्तव्य है। और समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो लड़की का नाम सुनते ही हूं उसको गर्भ में मार देते हैं। आज के वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए सभी को मिलकर इस को रोकना होगा। वहीं उन्होंने कहा कि जहां भी नारी का सम्मान है वहीं से इस समाज का उत्थान होना शुरू होता है।

*शिक्षा पर भी बल देते हुए बताईं मुख्य बातें*
उन्होंने कहा कि हमें आज के समय में प्रत्येक घर को शिक्षित होना बहुत ही आवश्यक है।और बेटियों को भी शिक्षा देना बहुत ही जरूरी है।क्योंकि बेटी जब ससुराल चली जाती है तो एक मां के रूप में अपने बच्चे को शिक्षा देने का कार्य करती है।और अगर घर में एक भी पढ़ी लिखी महिला हो तो उसका अनुसरण करके उसके पूरे परिवार का रहन-सहन,खान-पान,एवं बातचीत का तरीका भी पूरी तरह से बदल जाता है।

*हेल्पडेस्क से संबंधित नंबरो की दी जानकारी*
महिला सशक्तिकरण के तहत जहाँ एक तरफ मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।जिसका नारा है।नारी सुरक्षा नारी सम्मान।उसी के तहत महिलाओं को विकट परिस्थितियों में फसने पर शासन द्वारा पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 190 वूमेन पावर,189 महिला हेल्प लाइन, 1076 सीएम हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,112 तत्काल पुलिस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, जारी कर दिया गया है। जहां विकट परिस्थितियों में फंसने पर महिलाएं व छात्र-छात्राएं पुलिस प्रशासन की सहायता ले सकती हैं और उनके तक पुलिस तुरंत पहुंचेगी।