चकिया।रात में कड़ाके की ठंड के बीच गश्त के दौरान महिला थाना प्रभारी ने बॉर्डर पार करने से पहले ही पकड़ ली तस्करों की गाड़ी,तीन गोवंश बरामद 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

इलिया। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गौ तश्करों के दो पिकअप को पकड़ा। दोनों वाहन से तीन गौवंश बरामद हुए। वहीं दोनों वाहन के चालकों को पुलिस गिफ्तार कर गौ वंश अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है।

ठंड के साथ ही चोरी की घटनाओं पर इजाफा हो जाता है। वहीं रात्रि में गौ तश्कर भी सक्रिय हो जाते है। सोमवार की देर रात्रि में गश्त पर थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह मय हमराह निकली थी। भ्रमण करते हुये लेवा रोड़ की तरफ थी। उसी दौरान किसी ने गौवंश की सूचना दी। मालदह पुलिया के पास थानाध्यक्ष व सेकेंड मोबाइल की टीम पहुंच गयी।

इसी दौरान पीकप संख्या यूपी 65 NT 2349 को पुलिस ने जब रोका तो उसमें दो गाय लदी थी। अभी पुलिस टीम वाहन को थाने ले जाने के लिए उसे मोड़ ही रही थी तब तक दूसरी पीकप भी पहुंच गयी। इसमें एक गाय लदी थी। दोनों पीकप चालकों से पुलिस ने गौ के विषय में पूछताछ किया लेकिन इस सभी द्वारा कोई जानकारी उपलब्ध नही कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए दोनों चालकों को हिरासत में लेकर गौ वंश अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी में सूर्यदेव ग्राम अमाव व दूसरा चंद्रशेखर मौर्या ग्राम जमोखर थाना शाहबगंज के निवासी है।