क्या भाजपा के मनबढ़ जिलाध्यक्ष व विधायक पर हो पाएगा कार्यवाही या फिर सत्ता के दबाव में रहेगा जिला प्रशासन

क्या भाजपा के मनबढ़ जिलाध्यक्ष व विधायक पर हो पाएगा कार्यवाही या फिर सत्ता के दबाव में रहेगा जिला प्रशासन

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से भाजपा के बाहुबली कद्दावर नेताओं सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष भी अपनी हनक जिले के प्रशासनिक अधिकारियों पर अब दिखाने लगे हैं। और अधिकारियों की कुर्सी पर जमावड़ा भी डटाने लगे हैं। और अपनी मर्यादाओं को भूलते हुए शासन सत्ता की किरकिरी कराने में जुट गए हैं।

कुछ ऐसा ही मामला मंगलवार को चंदौली जनपद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में देखने को मिला था जहां की चंदौली जनपद के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल अधिकारियों की बैठक लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उनके साथ भाजपा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की विधायक साधना सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भी पहुंच गए। और अपनी भाव काल जमाने के लिए डीएम और एसपी की ही कुर्सी पर विराजमान हो गए। वही शासन का सख्त आदेश है कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों की कुर्सी पर जनप्रतिनिधि कदापि नहीं बैठ सकते हैं। तो वहीं भाजपा के मनबढ़ जिलाध्यक्ष अपनी ही पार्टी का किरकिरी कराना शुरू कर दिए हैं। और अब धीरे-धीरे छोटे अधिकारियों को तो छोड़ दीजिए सीधा जिले का डीएम और एसपी की कुर्सी पर कब्जा जमाना शुरू कर दिए हैं।
हालांकि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है और 2 दिन के बाद भी मनबढ़ जिलाध्यक्ष और भाजपा विधायक पर कोई भी कार्यवाही अब तक नहीं की गई है।

अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक के खिलाफ एक्शन ले कर कोई कार्यवाही करता है या फिर शासन सत्ता का हनक जारी ही रहता है और शासन सत्ता के दबाव में दोनों नेता बच जाते हैं।