चंदौली- जनपद में कानून व्यवस्था को सही रखना एवं महिला सुरक्षा होगी मेरी पहली प्राथमिकता- अमित कुमार 

चंदौली जनपद में कानून व्यवस्था को सही रखना एवं महिला सुरक्षा होगी मेरी पहली प्राथमिकता- अमित कुमार

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली - जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही महिला सुरक्षा प्राथमिकता में शामिल होगी। थानों पर फरियादियों के साथ पुलिसकर्मियों को अच्छा व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। अपराधियों पर लगाम के साथ ही पुलिस की बेहतर छवि बनाने की कोशिश होगी। शुक्रवार को अपने विभागीय कार्यालय पर कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कानून व्यवस्था समेत अन्य बिदुओं पर खुलकर बात की।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मूलरूप से यूपी के बागपत जिले के रहने वाले अमित कुमार 2015 बैच के आइपीएस हैं। उन्होंने अहमदाबाद आइआइएम (इंडियन इंस्टीच्यूट आफ मैनेजमेंट) से कंप्यूटर साइंस में एमवीए की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद अमेरिका में कंसलटेंसी में नौकरी की। इसी दौरान आइपीएस की परीक्षा भी दी थी। चयन के बाद मां के कहने पर भारत वापस आए। प्रशिक्षण के दौरान अलीगढ़ में एक माह तक एसएचओ का कार्यभार संभाला। इसके बाद लखनऊ बुलाया गया। यहां ट्रांस गोमती सर्किल में सीओ के पद पर तैनात रहे। लखनऊ के गाजीपुर सर्किल में अपर पुलिस अधीक्षक का पद संभाला। महकमे में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने पर अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उन्हें प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है। उनकी व्यवहार कुशलता और कार्यों का बेहतर नतीजों की बदौलत चंदौली एसपी के पद पर तैनात किया गया। जिले में यह उनकी पहली तैनाती है। उन्होंने अपराध पर लगाम लगाने का भरोसा दिलाया। बोले, अपराध व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए मातहतों को निर्देशित किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

*सूचना तंत्र को मजबूत करने की कवायद*
नवागत एसपी ने सूचना तंत्र को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। बताया कि हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। इस पर फोन कर कोई भी व्यक्ति अपराधियों, महिला उत्पीड़न, तस्करी के बारे में सूचनाएं दे सकता है। उनकी पहचान को गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। बेहतर सूचना तंत्र के जरिए अपराधियों व तस्करों की नकेल कसी जाएगी