सहायक अध्यापिका के साथ बदसलूकी के मामले में प्रधान पति सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज प्रधान पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

*सहायक अध्यापिका के साथ बदसलूकी के मामले में प्रधान पति सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज प्रधान पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया- कोतवाली क्षेत्र के बियासड़ गांव निवासी सहायक अध्यापिका रीता पाण्डेय की शिकायत के बाद मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने प्रधान पति कृष्णानंद पांडेय उर्फ चुलबुल पाण्डेय सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानपति को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

बता दें कि बियासड़ प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका रीता पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल से शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान पति सहित अन्य कई लोगों पर जान से मारने की धमकी, गाली-गलौच और अन्य गंभीर आरोप लगाये थे। इस दौरान उन्होंने चकिया कोतवाली पर मामले में शिथिलता बरतने का भी आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाकर वापस भेजा था। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने में शुक्रवार को हीला हवाली करती रही, मगर मीडिया के भरपूर सहयोग तथा खबर प्रकाशन के बाद पुलिस हरकत में आई। और शनिवार की सुबह पुलिस ने ग्राम प्रधान पति कृष्णानंद उर्फ चुलबुल पाण्डेय, नंदलाल पाण्डेय, वशिष्ठ पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, अर्जुन पाण्डेय, झबलू उर्फ वीरेन्द्र पाण्डेय, रामानंद पाण्डेय व अशोक पाण्डेय निवासीगण बियासड़ के खिलाफ धारा 147, 353, 354(क), 354(घ), 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी प्रधानपति कृष्णानंद उर्फ चुलबुल पाण्डेय को हिरासत में लिया है। जबकि अभी भी शेष आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। देखना है कि शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में चकिया कोतवाली पुलिस कितना सक्रियता दिखाती है।