17 नवंबर को अहमदाबाद से मधुबनी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पश्चिम रेलवे ने शीतकालीन एवं त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद और मधुबनी के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09433 अहमदाबाद?मधुबनी स्पेशल 17 नवंबर 2026 को अहमदाबाद से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर 19 नवंबर को रात 01:00 बजे मधुबनी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 09434 मधुबनी?अहमदाबाद स्पेशल 19 नवंबर को शाम 18:00 बजे मधुबनी से रवाना होकर 21 नवंबर को सुबह 07:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 09433 की बुकिंग 16 नवंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। पश्चिम रेलवे की इस पहल से अहमदाबाद से बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।