त्योहारी भीड़ को देखते हुए एलटीटी मुंबई-सहरसा के बीच 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

त्योहारी भीड़ को देखते हुए एलटीटी मुंबई-सहरसा के बीच 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें संचालित

मुंबई। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और सहरसा के बीच 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

मध्य रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01019 एलटीटी मुंबई-सहरसा विशेष ट्रेन 19 नवंबर 2026 को रात 10:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और 21 नवंबर को शाम 5:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01020 सहरसा-एलटीटी मुंबई विशेष ट्रेन 22 नवंबर को शाम 4 बजे सहरसा से रवाना होकर 24 नवंबर को दोपहर 12:10 बजे मुंबई पहुंचेगी।

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय और खगड़िया स्टेशनों पर होगा।

ट्रेनों में 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेकयान सहित कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01019 के लिए आरक्षण सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गया है। सामान्य डिब्बों के टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस प्रणाली और रेलवन ऐप से भी बुक किए जा सकते हैं। ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट या एनटीईएस ऐप का उपयोग किया जा सकता है। रेलवे ने यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है।