ब्यूटी पार्लर की स्वरोजगार प्रशिक्षित,प्रशिक्षण के साथ ही समाज सेवा करने की,पहल

रसड़ा (बलिया) नगर रसड़ा के स्टेशन रोड स्थित एक सिनेमा हाल के कटरे मार्केट कैंपस में संचालित सलोनी ब्यूटी पार्लर की दुकान की संचालिका द्वारा ब्यूटी पार्लर की स्वरोजगार व ब्यूटी पार्लर की प्रशिक्षण लेने वाली युवतियों को ब्यूटिशियन के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार दिलाने के साथ-साथ अब समाज सेवा की दिशा में इस संस्थान ने पहल शुरू कर दी है। गुरूवार को आयोजित निःशुल्क ब्राइडल मेकअप कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती बिंदु सिंह पत्नी गिरीश नारायण सिंह,एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता संघ की संस्थान की संचालिका श्रीमती प्रतिभा वर्मा के साथ फीता काटकर इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नि:शुल्क सेवा शिविर में काफी संख्या में युवतियों ब्राइडल की सेवाएं प्रदान की गईं। सलोनी ब्यूटी पार्लर की डायरेक्टर निर्मला वर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क शिविरों का आयोजन कर युवतियों को स्वरोजगार की दिशा में पहले की जाती रही है। इसके अतिरिक्त संस्थान द्वारा निर्णय लिया गया है कि अत्यंत जिन लड़कियों के माता या पिता नहीं हैं उन बेटियों की शादी में नि:शुल्क मेकअप संस्थान द्वारा कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर गुंजा, मधु, बबीता, शिल्पा,काजल,सुनीता,पुष्पा ,अंकिता, प्रियंका,आदि रही है।