आरएसएस के जिला प्रचारक को किया गया  सम्मान लल्लन शर्मा 


रसड़ा बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रसड़ा के प्रसिद्ध काली मंदिर पर गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रचारक को आल इण्डिया विश्वकर्मा मित्र के प्रदेश सचिव व सुवेदार मेजर (सेवा निवृत्त) लल्लन शर्मा ने जिला प्रचारक को फुल व अंग वस्त्र से सम्मानित किया । साथ ही में भाजपा के किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर को मंगल सिंह को भी मालाओं से स्वागत किया गया । इस मौके पर जिला प्रचारक जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा हिंदू समाज बहुत ही शक्तिशाली समाज है आज हमारे भारत के सांस्कृतिक रूप से 36 खंड हो गए हैं। एकता और अखंडता को प्रभावित करने के लिए शुरू से ही सिकंदर, मिनांडर शक, हुण मुगल , यवन इत्यादि विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण किया लेकिन फिर भी हमारे समाज को विचलित नहीं कर सके उन्होंने सबको एक रहने का संकेत दिया और कहां की हमको हमारे निचले से निचले वर्ग को ऊपर उठना है ताकि हमारा हिंदू समाज ऊपर उठ सके। इस अवसर पर संजय सिंह, रिंकु सिंह, कृष्णा शर्मा, प्रवीण सिंह ,स्वामी जी, टुन्ना बाबा, सुरेश जी, सत्या सिंह , अरविन्द सिंह (गुड्डू सिंह)योगेश, मिथलेश, अजय पांडे, जर्नादन सिंह, सर्वानंद पांडे, ओमप्रकाश शर्मा इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विकास जी वर्मा ने किया व अध्यक्षता सर्वानंद महाराज जी ने किया।