*मुक्ति पर्व पर सत्संग और विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न* 

रसड़ा(बलिया)निरंकारी सेवा दल के तत्वाधान मे मुक्ति पर्व 15 अगस्त दिन शनिवार को भगत सिंह तिराहा के समीप एक सभागार मे धूम धाम से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदुम्न प्रसाद निरंकारी यूनिट नम्बर251 रसडा़ द्वारा मुक्ति पर्व सत्संग के साथ राष्ट्रीय गीत संगीत का भी समायोजन हुआ मुक्ति पर्व पर सम्मानित जनो को सम्मानित किया किया गया।कार्यक्रम के पश्चात विशाल भण्डारा हुआ जिसमें सभी श्रद्धालु भड्डारे का आनन्द लिए। उक्त आयोजन मे दास राम भवन गौतम, डाॅ. एस पी गौतम, बैजनाथ जी की अहम भूमिका रही।