बलिया नेशनल सेल्फ केयर टीम के नव नियुक्त पदाधिकारियों में महिला सशक्तिकरण की झलक 


रसड़ा (बलिया) : नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, संविदाकर्मियों सहित सभी जनमानस की जरूरी आर्थिक, सामाजिक एवं विभिन्न प्रकार की सहायता में सराहनीय कार्य रही नेशनल सेल्फ केयर टीम संस्थापक विवेकानंद ने बलिया जिला ईकाई कार्यकारिणी को घोषित कर दिया है जिसमें एनएससीटी उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार बलिया जनपद में महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दे रही है। जिला बलिया ईकाई के नव मनोनित पदाधिकारियों में उमेश कुमार राम को जिलाध्यक्ष, उत्तम कुमार को जिला महामंत्री का दायित्व प्रदान किया है वहीं महिला सशक्तिरण को सशक्त बनाने की दिशा में श्रीमती महिमा पांडेय को जिलामंत्री, श्रीमती सबीहा नूर अंसारी को जिला आईटी सेल प्रभारी तथा रानी पांडेय को उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है। इसके साथ ही सुनील कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमृत कुमार सिंह को प्रवक्ता, राहुल कुमार को मीडिया प्रभारी तथा नरेंद्र वेदकर को उपाध्यक्ष मनोनोनित किए जाने पर बलिया टीम के सदस्यों में हर्ष व्याप्त हो गया है। सह संस्थापक संजीव रजक, प्रदेश सचिव सन्नी सिंह, अब्दुल अंसारी, सीताराम पांडेय, चंद्रशेखर पासवान, सतीश सिंह, सतीश मेहता आदि पदाधिकरियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय नेतृव के प्रति कृतज्ञयता व्यक्त की है। प्रदेश सचिव सन्नी सिंह ने कि उत्तर प्रदेश में पहली बार बलिया जनपद में महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर बलिया के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि बलिया के नव नियुक्त पदाधिकारी नेशनल सेल्फ केयर टीम बलिया को पूरे प्रदेश में नम्बर वन बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।