रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: तीन विशेष ट्रेनों का नियमित संचालन, नई ट्रेन संख्या के साथ चलेंगी एक्सप्रेस और अमृत भारत ट्रेनें

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इनमें रानी कमलापति?अगरतला विशेष ट्रेन को साप्ताहिक एक्सप्रेस, हापा?नाहरलगुन विशेष ट्रेन को साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा अहमदाबाद?पटना विशेष ट्रेन को अहमदाबाद?भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। इन ट्रेनों के नियमित संचालन से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान, असम और त्रिपुरा सहित कई राज्यों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

रानी कमलापति?अगरतला एक्सप्रेस को मिला नियमित दर्जा

ट्रेन संख्या 01665/01666 रानी कमलापति?अगरतला विशेष ट्रेन को अब नियमित ट्रेन संख्या 11665/11666 रानी कमलापति?अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 11665 रानी कमलापति से प्रत्येक गुरुवार और 11666 अगरतला से प्रत्येक रविवार को चलेगी।

रानी कमलापति से ट्रेन का नियमित संचालन 22 अक्टूबर 2026 से और अगरतला से 25 अक्टूबर 2026 से अगले आदेश तक किया जाएगा। ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 11 स्लीपर, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं।

यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन, धर्मनगर, कुमारघाट, अंबासा और तेलियामुरा सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर अगरतला पहुंचेगी।

हापा?नाहरलगुन एक्सप्रेस भी होगी नियमित

रेल प्रशासन ने 09525/09526 हापा?नाहरलगुन?हापा विशेष ट्रेन को नियमित करते हुए नई ट्रेन संख्या 19525/19526 हापा?नाहरलगुन?हापा एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 19525 हापा से प्रत्येक बुधवार को और 19526 नाहरलगुन से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। हापा से इसका नियमित संचालन 23 सितंबर 2026 से तथा नाहरलगुन से 26 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 15 स्लीपर, 1 एसएलआरडी और 1 एसएलआर कोच शामिल हैं।

ट्रेन का मार्ग राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नाडियाड, आनंद, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया, उदलगुड़ी, रंगपारा उत्तर और हरमुति होते हुए नाहरलगुन तक रहेगा।

अहमदाबाद?भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन

रेल प्रशासन ने 09447/09448 अहमदाबाद?पटना?अहमदाबाद विशेष ट्रेन को नियमित करते हुए इसे नई ट्रेन संख्या 19423/19424 अहमदाबाद?भागलपुर?अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद से प्रत्येक बुधवार को और 19424 भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। अहमदाबाद से इसका नियमित संचालन 26 अगस्त 2026 से और भागलपुर से 28 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 11 स्लीपर, 8 सामान्य, 1 भोजनालय और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

यह ट्रेन अहमदाबाद से चलकर आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी।

रेलवे के इस फैसले से इन प्रमुख रेल मार्गों पर यात्रियों को नियमित ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। विशेष ट्रेनों के नियमित होने से यात्रियों को लंबे समय तक यात्रा की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ सीटों की उपलब्धता में भी राहत मिलने की उम्मीद है।