यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर मध्य रेलवे ने 11 जोड़ी विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई

यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर मध्य रेलवे ने 11 जोड़ी विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई

बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए सितंबर में भी जारी रहेंगी विशेष ट्रेनें, कई प्रमुख शहरों के बीच मिलेगा अतिरिक्त रेल संपर्क

प्रयागराज। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही और आगामी त्योहारों को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने 11 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। विस्तारित अवधि में ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होंगी।

इस निर्णय से उत्तर प्रदेश समेत गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। सितंबर माह में इन विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जाएगा।

इन विशेष ट्रेनों का बढ़ाया गया संचालन

कानपुर सेंट्रल-असरवा विशेष ट्रेन (01905/01906)

01905 कानपुर सेंट्रल से 7 से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को कुल चार फेरे लगाएगी। वापसी में 01906 असरवा से 8 से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चार फेरे चलेगी।

आगरा कैंट-उधना विशेष ट्रेन (01907/01908)

01907 आगरा कैंट से 1 से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को पांच फेरे और 01908 उधना से 2 से 30 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को पांच फेरे संचालित होगी।

असरवा-आगरा कैंट विशेष ट्रेन (01909/01910)

01909 असरवा से 8 से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चार फेरे तथा 01910 आगरा कैंट से 7 से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चार फेरे लगाएगी।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन (02199/02200)

02199 झांसी से 3 से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चार फेरे और 02200 बांद्रा टर्मिनस से 5 से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को चार फेरे चलेगी।

प्रयागराज-उधना विशेष ट्रेन (04105/04106)

द्वि-साप्ताहिक यह ट्रेन 04105 प्रयागराज से 3 से 27 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को कुल आठ फेरे तथा 04106 उधना से 4 से 28 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को आठ फेरे संचालित होगी।

प्रयागराज-गांधीग्राम विशेष ट्रेन (04111/04112)

04111 प्रयागराज से 1 से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को कुल नौ फेरे तथा 04112 गांधीग्राम से 2 से 30 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को नौ फेरे लगाएगी।

सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन (04119/04120)

04119 सूबेदारगंज से 5 से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को चार फेरे तथा 04120 वलसाड से 6 से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को चार फेरे संचालित होगी।

प्रयागराज-दादर विशेष ट्रेन (04139/04140)

04139 प्रयागराज से 4 से 25 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चार फेरे और 04140 दादर से 6 से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को चार फेरे लगाएगी।

सूबेदारगंज-उधना विशेष ट्रेन (04155/04156)

04155 सूबेदारगंज से 3 से 17 सितंबर तक निर्धारित दिनों में कुल पांच फेरे तथा 04156 उधना से 4 से 18 सितंबर तक कुल पांच फेरे संचालित होगी।

सूबेदारगंज-दादर विशेष ट्रेन (04175/04176)

04175 सूबेदारगंज से 6 से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को चार फेरे और 04176 दादर से 8 से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चार फेरे लगाएगी।

सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन (04177/04178)

04177 सूबेदारगंज से 1 से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को पांच फेरे तथा 04178 वलसाड से 2 से 30 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को पांच फेरे संचालित होगी।

प्रयागराज-गांधीग्राम ट्रेन के समय में भी बदलाव

रेलवे ने गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन के प्रस्थान समय में भी आंशिक बदलाव किया है। परिचालन संबंधी कारणों से 1 सितंबर 2026 से यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से शाम 4:15 बजे के बजाय 15 मिनट पहले शाम 4:00 बजे रवाना होगी।

रेलवे के इस फैसले से सितंबर में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। विशेष ट्रेनों के संचालन से बढ़ती यात्री भीड़ को नियंत्रित करने और प्रमुख शहरों के बीच रेल संपर्क को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।