श्री बालाजी दादाजी महाराज हनुमान मेले पर परसनेऊ स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

श्री बालाजी दादाजी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने परसनेऊ स्टेशन पर दो ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए दोनों ट्रेनों का यहां दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज?लालगढ़ एक्सप्रेस 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को परसनेऊ स्टेशन पर शाम 5:27 बजे पहुंचेगी और 5:29 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़?प्रयागराज एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर 2026 को परसनेऊ स्टेशन पर सुबह 9:29 बजे पहुंचेगी और 9:31 बजे रवाना होगी।

मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे की ओर से यह अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मेले में आने-जाने वाले यात्रियों की यात्रा अधिक सुगम होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और संचालन से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा एनटीईएस का उपयोग करें।